टाउन थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक स्थित अपने ही हॉस्पिटल में एक चिकित्सक का मिला शव

Updated:
विज्ञापन
टाउन थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक स्थित अपने ही हॉस्पिटल में एक चिकित्सक का मिला शव

चिकित्सक का अपने पत्नी से लगातार तनाव चलने लगा. पिछले तीन दिनों से चिकित्सक ने खाना नहीं खाया था

विज्ञापन

आत्महत्या कर लेने की है आशंका, तीन दिनों से पत्नी से चल रहा था विवाद

थानाध्यक्ष एवं एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर किया जांच पड़ताल

लखीसराय.शहर के विद्यापीठ चौक बड़हिया रोड स्थित कृष्णा कमलेश्वरी ट्रामा एंड इमरजेंसी हॉस्पिटल के चिकित्सक सह संचालक का उनके हॉस्पिटल से ही शव प्राप्त हुआ है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार एवं एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की है. जानकारी के अनुसार चिकित्सक अभिनव गौरव बड़हिया रोड विद्यापीठ चौक पर कृष्णा कमलेश्वरी ट्रामा एंड इमरजेंसी हॉस्पिटल का संचालन करते थे. वे 16 माह पूर्व मुजफ्फरपुर में एक चिकित्सक महिला से शादी की थी. जिसके बाद वह विद्यापीठ चौक स्थित अपने मकान में रहने लगे थे. कुछ दिन के बाद चिकित्सा अभिनव गौरव का अपने पत्नी से अनबन होने लगा पत्नी एमबीबीएस कर पीजी करने के लिए बाहर चली गयी. इसके बाद चिकित्सक का अपने पत्नी से लगातार तनाव चलने लगा. पिछले तीन दिनों से चिकित्सक ने खाना नहीं खाया था, न ही वह ठीक से सो पाया था. अपने सहायक से उन्होंने कुछ टैबलेट लाने के लिए कहा एवं स्लाइन लगाने के लिए आदेश दिया. इसके बाद चिकित्सक फिर से दोबारा नहीं उठे. सहायक ने जब अपराह्न तीन बजे चिकित्सक के कमरा में प्रवेश उसे मृत पाया बताया जा रहा था. चिकित्सक की पहली शादी दिल्ली में एक बड़े एवं अमीर परिवार में हुई था. एक साल साथ रहने के बाद उसका तलाक हो गया. मृतक बड़हिया प्रखंड के सदायबीघा निवासी उदय शंकर सिंह के एकलौता पुत्र बताये जा रहे हैं. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि एफएसएल एवं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा. उन्होंने कहा कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

बोले एसडीपीओ लखीसराय

एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि बुधवार को वे खुद स्लाइन लिया. जिसके बाद कुछ दवाइयां ली. वहीं गुरुवार को जब अस्पताल कर्मी ने उनके रूम पर पहुंचे तो वे मृत पाये गये. एफएसएल टीम एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पायेगा. परिजनों के आवेदन पर भी कार्रवाई की जायेगी.

—————————————————————————————

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन