लूट की बुलेट के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 09 Apr 2026 7:09 PM

विज्ञापन

बीएड कॉलेज के बीच अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उनकी बुलेट बीआर 53 एच 1225 लूट ली थी.

विज्ञापन

अपराधियों की गिरफ्तारी से कई बाइक चोरी का भी खुलासा

लखीसराय. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएड कॉलेज के समीप हुई बुलेट लूट कांड का सफल उद्भेदन किया है. पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूटी गई बुलेट और दो मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार अपराधियों में जमुई जिले के निवासी ओम कुमार उर्फ ओम महतो और गौरव कुमार शामिल हैं.

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने एक प्रेस वातार आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि बीते 22 फरवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे टाउन थाना क्षेत्र के न्यू एरिया नया टोला हसनपुर निवासी स्व. विनो सिंह के पुत्र रवींद्र कुमार अपने मित्र के साथ एक तिलक समारोह से लौट रहे थे. इसी दौरान लखीसराय थाना क्षेत्र के अशाक धाम एवं बीएड कॉलेज के बीच अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उनकी बुलेट बीआर 53 एच 1225 लूट ली थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लखीसराय थाना कांड संख्या119/26 दर्ज कर एसआर्इ सौरभ कुमार को अनुसंधान का दायित्व सौंपा.

एसआईटी के गठन से मिली कामयाबी

एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. जो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. उसी क्रम में विगत 30 मार्च को घटना में प्रयुक्त दो बाइक तथा अन्य कांडों में चोरी की गयी तीन बाइकों के साथ जमुई थाना क्षेत्र के काकन निवासी मुशो महतो के उर्फ मुनेश्वर महतो के पुत्र शिवम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं गिरफ्तार शिवम कुमार से पूछताछ से मिली जानकारी, तकनीकी विश्लेषण और सूचना तंत्र के आधार पर एसआईटी व डीआईयू द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में बुधवार को किऊल थाना क्षेत्र के लाखोचक से जमुई थाना क्षेत्र के काकन निवासी प्रवीण कुमार उर्फ बबन महतो के 20 वर्षीय पुत्र ओम कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जमुई थाना क्षेत्र के नवीनगर से वहीं के निवासी संतोश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार को भी गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदेही पर तेतरहाट थाना क्षेत्र के सतसंडा से लूटी गयी बुलेट बरामद की गयी.

गिरफ्तार ओम कुमार उर्फ ओम है शातिर अपराधी

पुलिस जांच में यह बात सामने आयी कि गिरफ्तार ओम कुमार एक आदतन अपराधी है. उस पर लखीसराय, हलसी, सिकंदरा और जमुई के विभिन्न थानों में लूट और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.

छापेमारी दल में ये पुलिस पदाधिकारी रहे शामिल

इस सफल अभियान में पुलिस निरीक्षक सह लखीसराय थानाध्यक्ष अशोक कुमार, तेतरहाट थानाध्यक्ष ईलू उपाध्यक्ष, कवैया थानाध्यक्ष रंधीर कुमार, लखीसराय के एसआई सौरभ कुमार, सिपाही अनिल कुमार चंद्रमौली सिंह सहित डीआईयू टीम लखीसराय व मुंगेर सहित एसटीएफ बिहार की टीम शामिल थी. पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन