प्रियांशु के इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही मां

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2018 4:30 AM

विज्ञापन

लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के पचना रोड स्थिकनिवासी रवींद कुमार यादव एवं प्रतिमा देवी के इकलौते पुत्र प्रियांशु का शव शनिवार को किऊल नदी के पथला घाट से बरामद किया गया था. घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद घटना के मूल कारणों का पता पुलिस को नहीं लग सका है. इधर, अपने […]

विज्ञापन

लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के पचना रोड स्थिकनिवासी रवींद कुमार यादव एवं प्रतिमा देवी के इकलौते पुत्र प्रियांशु का शव शनिवार को किऊल नदी के पथला घाट से बरामद किया गया था. घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद घटना के मूल कारणों का पता पुलिस को नहीं लग सका है. इधर, अपने इकलौते पुत्र की मौत के बाद से उसकी मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे. वहीं बहर खुशी भी अपने भाई के जाने के गम में आंखे लाल किये बैठी हैं. वे अपने घर शोक संवेदना देने पहुंचने वालों से सिर्फ यही पूछती रहती है कि अब वह रक्षा बंधन पर राखी किसे बांधेगी.

प्रियांशु की मां प्रतिमा देवी से जब कोई कुछ पूछने जाता है तो उनके होंठ सिर्फ हिलकर रह जाती है और आंखों से अश्रु धारा प्रवाह होने लगती है. सोमवार की दोपहर को प्रियांशु के पिता एवं मां एसपी कार्तिकेय के शर्मा से मिलकर अपने बेटे की हत्या के इंसाफ की भीख मांगने पहुंचीं, लेकिन एसपपी ने पुलिस अनुसंधान चलने की बात कहकर उन्हें विदा कर दिया. इधर, कवैया पुलिस प्रियांशु के एक साथी एवं उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन