नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 का मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2018 6:20 AM
लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 स्थित आदर्श नगर वार्ड संख्या 22 स्थित एक मकान में बालू लदे ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी, जिससे दीवार गिरने से घर में सो रहे मां-पुत्र जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि चालक ट्रैक्टर वहीं छोड़कर फरार हो […]
लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 स्थित आदर्श नगर वार्ड संख्या 22 स्थित एक मकान में बालू लदे ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी, जिससे दीवार गिरने से घर में सो रहे मां-पुत्र जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि चालक ट्रैक्टर वहीं छोड़कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की अहले सुबह चार बजे स्टेट बैंक गली होते आदर्श नगर में बालू गिराने जा रहे ट्रैक्टर (बीआर 53ए-3906) ने महादलित गली मोड़ के समीप ट्रैक्टर को घुमाने के क्रम में स्व विजय मिश्रा के मकान में जोरदार ठोकर मार दी, जिससे घर में सो रहे स्व विजय मिश्रा की पत्नी 42 वर्षीया रेखा देवी एवं 16 वर्षीय पुत्र धुव्र कुमार मिश्रा पर दीवार गिर गया,
जिससे दबकर दोनों घायल हो गये. वहीं स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने धुव्र का प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर उपचार के लिए जमुई भेज दिया. वहीं रेखा देवी की हालत खतरे से बाहर है. दोनों का इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि धुव्र के कमर की हड्डी को टूटने की आशंका व्यक्त की तथा शौच करने में भी दिक्कतें आ रही है, वहीं रेखा देवी को अंदरूनी चोटें आयी है. इस संबंध में कवैया थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है, आवेदन दिये जाने के बाद कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










