सीओ के चालक के आवास पर कुर्की-जब्ती

Published at :07 Nov 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
सीओ के चालक के आवास पर कुर्की-जब्ती

साइबर अपराध . बेटे पर 50 लाख रुपये की अवैध िनकासी का आरोप झारखंड पुलिस एवं लखीसराय की पुलिस ने मिल कर किया संयुक्त कार्रवाई रांची हाईकोर्ट के जज के भाई के खाते से हुई ठ्रगी लखीसराय : लखीसराय सदर प्रखंड परिसर स्थित सदर अंचल के सीओ चालक वसीम खां के सरकारी आवास पर झारखंड […]

विज्ञापन

साइबर अपराध . बेटे पर 50 लाख रुपये की अवैध िनकासी का आरोप

झारखंड पुलिस एवं लखीसराय की पुलिस ने मिल कर किया संयुक्त कार्रवाई
रांची हाईकोर्ट के जज के भाई के खाते से हुई ठ्रगी
लखीसराय : लखीसराय सदर प्रखंड परिसर स्थित सदर अंचल के सीओ चालक वसीम खां के सरकारी आवास पर झारखंड के जमशेदपुर जिला के विस्टुपुर थाना के अवर निरीक्षक रमेश प्रसाद शुक्ला एवं लखीसराय टाउन थाना के अवर निरीक्षक डीके सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कुर्की जब्ती किया गया.
सीओ चालक वसीम खां के पुत्र यूसूफ पर साइबर क्राइम को लेकर जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना में मामला दर्ज है. एसआई श्री शुक्ला ने बताया कि चालक वसीम खां के अनुपस्थिति में उनके पत्नी से कुर्की जब्ती को लेकर स्वीकृति ली गयी. उन्होंने बताया कि आरोपी पर रांची हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश के रिश्तेदार के खाता से 50 लाख रुपया उड़ाने का आरोप है.
कुर्की जब्ती में जब्त सामान फ्रीज, टीवी, चौकी पलंग, बरतन के अलावे घरेलू सामानों को टाउन थाना में कानूनी कार्रवाई कर रखा गया है. अवर निरीक्षक श्री शुक्ला ने बताया कि मामले में चार अन्य लोग नामजद हैं जिसमें नवादा से दो नामजद को गिरफ्तार किया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन