बाइक के धक्के से पांच वर्षीय बालक की मौत, लगाया जाम

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ीविशनपुर गांव के पास एनएच 80 पर एक तेज रफ्तार बाइक के धक्के से एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गयी़ घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 80 को जाम कर दिया़ लगभग एक घंटे चले जाम में सड़क के दोनों किनारे गाड़ियों की लंबी कतारें लग […]
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ीविशनपुर गांव के पास एनएच 80 पर एक तेज रफ्तार बाइक के धक्के से एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गयी़ घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 80 को जाम कर दिया़ लगभग एक घंटे चले जाम में सड़क के दोनों किनारे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी़ जाम में पटना जा रहे मुंगेर के एसपी आशीष भारती का वाहन भी फंस गया़ घटना की जानकारी मिलते ही लखीसराय सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप जाम स्थल पहुंच जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर तथा पारिवारिक सुरक्षा योजना के तहत 20 हजार रुपये की नगद राशि देकर जाम को हटवाने का काम किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




