महिला से 60 हजार रुपये की छिनतई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Nov 2017 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

एसबीआइ शाखा से राशि निकाल कर घर जा रही थी महिला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 निवासी है पीड़िता, कवैया थाना क्षेत्र की घटना लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसबीआइ के मुख्य शाखा से 60 हजार रुपये की निकासी कर घर जा रही महिला से उच्चके राशि छीन कर फरार हो […]
विज्ञापन
एसबीआइ शाखा से राशि निकाल कर घर जा रही थी महिला
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 निवासी है पीड़िता, कवैया थाना क्षेत्र की घटना
लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसबीआइ के मुख्य शाखा से 60 हजार रुपये की निकासी कर घर जा रही महिला से उच्चके राशि छीन कर फरार हो गया. घटना को लेकर पीड़िता द्वारा कवैया थाना में शिकायत की गयी है. जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 हनुमान नगर निवासी पप्पू महतो की पत्नी नीतू देवी एवं अन्य महिला के साथ स्टेट बैंक से 60 हजार रुपये की निकासी कर अपने जा रही थी कि दालपट्टी रोड के पास बाइक सवार उच्चके ने महिला के पास रुपये से भरी थैली को छीनकर फरार हो गया. इस संबंध में कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




