तीन घायलों को पटना रेफर करने के दौरान परिजनों-ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के मंडलकारा के पास बायपास सड़क पर रविवार की देर रात एक बोलेरो की चपेट में आने से तीन युवक घायल हो गये़ सभी घायल युवक टाउन थाना क्षेत्र के औरेया गांव निवासी बताये जा रहे हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए […]
लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के मंडलकारा के पास बायपास सड़क पर रविवार की देर रात एक बोलेरो की चपेट में आने से तीन युवक घायल हो गये़ सभी घायल युवक टाउन थाना क्षेत्र के औरेया गांव निवासी बताये जा रहे हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से सभी की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक डॉ अविनाश सत्यम ने पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया़ घायल युवकों में औरया गांव निवासी राजाराम मंडल का पुत्र पंकज कुमार, सीताराम मंडल का पुत्र ओंकार कुमार तथा जर्नादन मंडल का पुत्र अमरजीत कुमार शामिल है.
जिसमें ओंकार एवं पंकज की हालत काफी गंभीर बतायी गयी़ घटना के संबंध में घायल ओंकार के पिता सीताराम मंडल ने बताया कि गांव के लड़कों के साथ उनका पुत्र भी पैदल बायपास के रास्ते विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कहीं होने वाले कार्यक्रम को देखने जा रहा था़ इस दौरान दामोदरपुर पुल के पास बायपास पर पीछे से चारों युवक को एक तेज रफ्तार बोलेरो धक्का मारते हुए फरार हो गया़ जिसमें से तीन बुरी तरह घायल हो गया तथा इसके चौथे साथी को हल्की चोटें आयी हैं. मामूली रूप से घायल चौथे साथी के द्वारा सूचना दिये जाने पर वे लोग घटनास्थल पहुंच अपने बच्चे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




