युवती ने लगाया छेड़खानी का आरोप

लखीसराय : स्थानीय विद्यापीठ चौक स्थित एक मार्केट कंप्लेक्स के पास गुरुवार की सुबह एक युवती द्वारा अपने परिजनों के साथ पहुंच स्थानीय एक युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया. युवती के अचानक युवक के घर पहुंचने और आरोप लगाने से आसपास के लोगों का हुजूम मार्केट कंप्लेक्स के पास जमा हो गया़ इसी […]
लखीसराय : स्थानीय विद्यापीठ चौक स्थित एक मार्केट कंप्लेक्स के पास गुरुवार की सुबह एक युवती द्वारा अपने परिजनों के साथ पहुंच स्थानीय एक युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया. युवती के अचानक युवक के घर पहुंचने और आरोप लगाने से आसपास के लोगों का हुजूम मार्केट कंप्लेक्स के पास जमा हो गया़
इसी दौरान युवती के परिजनों की शिकायत पर एससी/एसटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच युवती, उसके परिजन एवं युवक व उसके परिजनों से पूछताछ की़ इस संबंध में एससी/एसटी थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि युवती के आवेदन पर कांड संख्या 26/17 दर्ज कर ली गयी है़ जिसमें युवती ने अपने साथ युवक के द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगायी है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




