मोटी रकम बिजली बिल वाले उपभोक्ता अब किस्तों में कर सकेंगे भुगतान

Published at :13 Sep 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
मोटी रकम बिजली बिल वाले उपभोक्ता अब किस्तों में कर सकेंगे भुगतान

लखीसराय : बिजली विभाग को बिजली बिल के रूप में अगर मोटी रकम चुकता करना है तो इसके लिये अब उपभोक्ताओं को सिरदर्द नहीं लेना है. विभाग ने मोटी रकम के रूप में बिजली बिल को किस्त में लेने का फैसला लिया है. सोमवार को विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक आर लक्ष्मणन ने वीडियो कांफ्रेसिंग […]

विज्ञापन

लखीसराय : बिजली विभाग को बिजली बिल के रूप में अगर मोटी रकम चुकता करना है तो इसके लिये अब उपभोक्ताओं को सिरदर्द नहीं लेना है. विभाग ने मोटी रकम के रूप में बिजली बिल को किस्त में लेने का फैसला लिया है. सोमवार को विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक आर लक्ष्मणन ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल एकमुश्त मोटी रकम है तो उन उपभोक्ताओं को बिजली बिल 12 किश्तों में बांट कर हरेक महीने किश्त लेना है. इसके लिये विभाग द्वारा कोई ब्याज नहीं लिया जायेगा. यह नियम ग्रामीण एवं शहरी दोनों उपभोक्ताओं के लिये हैं.

विभाग का मंशा है कि मोटी रकम के रूप में एकमुश्त किस्त कई उपभोक्ता देने में असमर्थ होते हैं. इसलिये किश्तों में पेमेंट का परिवर्तन किया गया है. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रबंध निदेशक श्री लक्ष्मणन ने निर्देश दिया कि आगामी दिन होने वाले पर्व त्योहार को लेकर मरम्मति कार्य ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में शुरू किया जाये.

इधर, विद्युत सहायक अभियंता नितेश कुमार ने बताया कि किश्त के रूप में बिल परिवर्तन नियम सोमवार से ही लागू कर दिया गया है. वहीं मेंटेंनेंस का कार्य पुरानी बाजार से रविवार को ही प्रारंभ कर दिया गया है. बिजली बिल गड़बड़ी को लेकर इसमें हद तक सुधार कर लेने की बात स्थानीय पदाधिकारी द्वारा कही जा रही है. वीडियो कांफ्रेसिंग में राजस्व पदाधिकारी रूपेश जैन के अलावे सहायक विद्युत पदाधिकारी सूर्यगढ़ा व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन