फुटपाथ संघ के अध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफा

लखीसराय : मंगलवार को नगर परिषद के प्रांगण में फुटकर विक्रेताओं के शहरी स्तरीय संघ(टीएलएफ) के सचिव कृष्णनंदन महतो की अध्यक्षता में तथा नप के प्रभारी नगर प्रबंधक अमित कुमार सिन्हा, एनयूएलएम अनिल कुमार सिन्हा व नासवी प्रतिनिधि बैजू गिरी की उपस्थिति फुटकर विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में टीएलएफ अध्यक्ष विनय को […]
लखीसराय : मंगलवार को नगर परिषद के प्रांगण में फुटकर विक्रेताओं के शहरी स्तरीय संघ(टीएलएफ) के सचिव कृष्णनंदन महतो की अध्यक्षता में तथा नप के प्रभारी नगर प्रबंधक अमित कुमार सिन्हा, एनयूएलएम अनिल कुमार सिन्हा व नासवी प्रतिनिधि बैजू गिरी की उपस्थिति फुटकर विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में टीएलएफ अध्यक्ष विनय को अध्यक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव लाया गया जिसे फुटकर विक्रेताओं ने पूर्ण बहुमत से पास कर दिया़
जिसके बाद विनय कुमार ने बैठक में मौखिक रूप से अपना इस्तीफा देने की बात कहते हुए बैठक से निकल गये़ जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया. बैठक में नासवी प्रतिनिधि बैजूगिरि द्वारा को-ओपरेटिव बैक खोलने का अश्वासन दिया गया, जिसका उद्घाटन 10 अक्टूबर किये जाने की बात कही गयी तथा दिन टीएलएफ का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया़ बैठक में नन्दकिशोर राम, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, राजाराम, कैलाश दास, जवाहर सरस्वती, सुनीता, पुतुल, आओमप्रकाश साह गणेश गुप्ता, विक्रम कुमार, बेचन वर्मा एवं टीएलएफ के सभी सदस्यगण और फुटपाथ दुकानदार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




