ePaper

मोनी के भाई ने की थी चिंटू की हत्या, 48 घंटे के अंदर लखीसराय पुलिस ने सुलझा ली मर्डर मिस्ट्री

Updated at : 23 Jun 2022 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
मोनी के भाई ने की थी चिंटू की हत्या, 48 घंटे के अंदर लखीसराय पुलिस ने सुलझा ली मर्डर मिस्ट्री

बड़हिया थाना क्षेत्र के बड़ी पोखर के समीप सोमवार की देर रात एक बथान में बड़हिया नप क्षेत्र के वार्ड नंबर छह रामचरण टोला निवासी राम तपस्या प्रसाद सिंह के पुत्र 30 वर्षीय गोपाल कुमार उर्फ चिंटू की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

विज्ञापन

लखीसराय. बड़हिया थाना क्षेत्र के बड़ी पोखर के समीप सोमवार की देर रात एक बथान में बड़हिया नप क्षेत्र के वार्ड नंबर छह रामचरण टोला निवासी राम तपस्या प्रसाद सिंह के पुत्र 30 वर्षीय गोपाल कुमार उर्फ चिंटू की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के महज 48 घंटे बाद ही एएसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की टीम ने हत्याकांड का न सिर्फ खुलासा कर दिया, बल्कि उसमें शामिल एक लड़की समेत दो लोगों को गिरफ्तार करने में भी सफल रही. जिसे लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर घटना का पूरा खुलासा किया.

प्रेमिका समेत दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी 

एसपी ने बताया कि मंगलवार की अहले सुबह बड़हिया थाना को सूचना मिली थी कि बड़ी पोखर के पश्चिम किनारे पर स्थित एक बथान में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. जिसके बाद पुलिस के द्वारा शव को बरामद कर हत्याकांड की जांच शुरू कर दी गयी. वहीं घटना को लेकर मृतक गोपाल कुमार उर्फ चिंटू के भाई उब्लू सिंह के द्वारा मामले में चिंटू की प्रेमिका सह बड़हिया रामचरण दो अन्नी टोला वार्ड नंबर 6 निवासी गुड्डू सिंह व उनकी पुत्री मोनी कुमारी, पुत्र अविनाश कुमार उर्फ गोलू व विकास कुमार उर्फ विक्की, रामसेवक सिंह के पुत्र सोनू कुमार को नामजद करते हुए आवेदन देकर कांड संख्या 133/22 दर्ज कराया था.

तकनीकी एवं मानवीय आधार पर हुई कार्रवाई

वहीं घटना के बाद ही त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा घटना का शीघ्र उद्भेदन के लिए एक स्पेशल टीम का गठन एएसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में किया गया था, जिसमें बड़हिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रंजन कुमार, डीआइयू शाखा के एएसआई शशिभूषण एवं सिपाही विभूति कुमार को शामिल किया गया था. जिनके द्वारा अनुसंधान के क्रम में तकनीकी एवं मानवीय आधार पर कार्रवाई करने के क्रम में पाया कि मृतक चिंटू का नामजद अभियुक्त मोनी कुमारी से नाजायज संबंध चल रहा था. मृतक चिंटू घटनास्थल स्थित अपने बथान पर ही रहा करता था. जहां मोनी कुमारी उससे मिलने प्राय: जाया करती थी. जो मोनी के पिता गुड्डू सिंह एवं उसके भाईयों को नागवार लगता था. जिसे लेकर मोनी के पिता आदि इस संबंध का विरोध करते थे. काफी विरोध के बाद मोनी अपने पिता व भाईयों के पक्ष में आकर अपनी शादी दूसरी जगह करने को तैयार हो गयी.

मोनी भी चिंटू से समाप्त करना चाहती थी अपना रिश्ता

एसपी ने बताया कि मोनी की शादी बेगूसराय में उसकी मौसी की मदद से तय कर दी गयी थी. जिसके बाद मोनी भी मृतक चिंटू से अपना रिश्ता समाप्त करना चाहने लगी. जिस वजह से मोनी व उसके पिता व भाई चिंटू को अपने बीच से हटाने के लिए उसकी हत्या करने का षड्यंत्र किया और पटना जिला के पचमहला ओपी के डुमरा गांव निवासी तेज नारायण सिंह उर्फ तेजो सिंह के पुत्र रौशन सिंह तथा उसके साथियों की मदद से घटना की रात्रि चिंटू की उसके बथान पर गोली मारकर हत्या कर दिया था. उस समय मोनी मृतक चिंटू के साथ उसके बथान पर ही थी और हत्या के बाद मृतक का मोबाइल स्वीच ऑफ करके वहां से फरार हो गयी.

घटनास्थल पर से 7.65 एमएम का एक खोखा बरामद

अनुसंधान के क्रम में छापेमारी के दौरान घटना में शामिल प्राथमिकी अभियुक्त मोनी कुमार वं उसके भाई विकास कुमार उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया था. जबकि अन्य शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल पर से 7.65 एमएम का एक खोखा बरामद किया था, जबकि मोनी कुमारी के पास से मृतक चिंटू का मोबाइल बरामद की गयी थी. मौके पर एएसपी सैयद इमरान मसूद, बड़हिया प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार सहित एसआईटी टीम के सदस्य मौजूद थे.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन