कुढ़नी विधानसभा सीट पर बीजेपी की बंपर जीत, BJP कार्यालय में जश्न का माहौल, देखें तस्वीरें

Updated at : 08 Dec 2022 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
कुढ़नी विधानसभा सीट पर बीजेपी की बंपर जीत, BJP कार्यालय में जश्न का माहौल, देखें तस्वीरें

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव सीट के परिणाम सामने आ गए हैं और यहां भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है. भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता ने जदयू के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को लगभग 3649 वोट से हरा दिया है.

विज्ञापन
undefined

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर बीजेपी की बंपर जीत हुई है. बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता ने जेडीयू के मनोज कुशवाहा को करीब 3649 वोटों से मात दी है.

undefined

कुढ़नी विधानसभा सीट पर बीजेपी की हुई बंपर जीत के बाद बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है. बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा रंग गुलाल खेला जा रहा है और जीत का जश्न मनाया जा रहा है.

undefined

कुढ़नी का मुकाबला अंत तक रोचक बना रहा. लगातार कई राउंड से पीछे चल रही भाजपा ने आखिरी कुछ राउंड में बाजी पलट दी और केदार गुप्ता चुनाव जीत गये.

undefined

भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता को कुल 76648 वोट मिले. जबकि जदयू के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को 73016 वोट मिले. सीधे मुकाबले में भाजपा ने जदयू पर 3600 से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर ली.

undefined

बिहार में इस जीत के बाद भाजपा के अंदर जश्न का माहौल है. पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है. कुढ़नी उपचुनाव को 2024 लोकसभा का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा था. साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि यहां नीतीश कुमार की साख दांव पर लगी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन