मौनी अमावस्या पर शहर के काली मंदिरों में की गयी विधि-विधान से पूजा

Updated at : 29 Jan 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर शहर के काली मंदिरों में की गयी विधि-विधान से पूजा

मौनी अमावस्या को लेकर शहर के लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर, गंगा बाबू चौक स्थित काली मंदिर व रुईधासा कालितला मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों मे अमावस्या पर विशेष पूजा अर्चना की गई.

विज्ञापन

किशनगंज.बुधवार को मौनी अमावस्या को लेकर शहर के लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर, गंगा बाबू चौक स्थित काली मंदिर व रुईधासा कालितला मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों मे अमावस्या पर विशेष पूजा अर्चना की गई. मौनी अमावस्या को लेकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु उत्साहित थे. सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंच रहे थे. भक्त बढ़ चढ़ कर पूजा में शामिल हुए थें. मंदिर में मां काली की पूजा की गई. पूजा के दौरान पुष्पांजलि भी दी गई. शहर लाईन स्थित बूढ़ी काली में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना की कमिटी के मनोज मजूमदार, साधन दास व कल्याण बोस ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे या अंतिम सप्ताह में अमावस्या पूजा आयोजित की जाती है. अमावस्या पूजा धूमधाम से की जाती है. पूजा के बाद भक्तों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया. पूजा में भक्त अमित दास, साधन दास, निखिल पाल, कल्याण बोस, समर कुमार, नवजीत मित्रा, अनिर्बान दास, बसंत रॉय, सुदीप्ता मुखर्जी आदि मौजूद थें. वही रुईधासा कालितला मंदिर में पुरोहित प्रणव चक्रवर्ती के द्वारा मां काली की पूजा अर्चना की गई. इसके अलावे डुमरिया व रोलबाग में भी अमावस्या पूजा की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन