महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए किया तीज व्रत

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए किया तीज व्रत

प्रखंड अंतर्गत हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं ने पूरे भक्ति-भाव और उत्साह के साथ किया

विज्ञापन

दिघलबैंक

. प्रखंड अंतर्गत हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं ने पूरे भक्ति-भाव और उत्साह के साथ किया. यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट प्रेम व समर्पण का प्रतीक माना जाता है. इस अवसर पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर माता पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, ताकि सौभाग्य और अखंड सुहाग का आशीर्वाद प्राप्त हो. स्थानीय पंडित अभिनंदन झा ने पूजा के दौरान इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हरतालिका तीज नारी के समर्पण और विश्वास का प्रतीक है. उन्होंने कहा, “यह व्रत न केवल वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि लाता है, बल्कि भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति अटूट श्रद्धा को भी दर्शाता है. क्षेत्र की महिलाओं ने सुबह से ही पूजा की तैयारियों में जुटकर मंदिरों और घरों में माता पार्वती और भगवान शिव की मूर्तियों को सजाया. पूजा स्थलों पर भक्ति भजनों की गूंज सुनाई दी. कई स्थानों पर सामूहिक पूजा का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. इस पर्व के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-संवरकर व्रत का पालन किया और सायंकाल में पूजा-अर्चना के बाद व्रत खोला.स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन