जेसीबी की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने काटा बवाल

Updated:
विज्ञापन
जेसीबी की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने काटा बवाल

ठाकुरगंज शहर के भातडाला पोखर के सामने जेसीबी की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी

विज्ञापन

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज शहर के भातडाला पोखर के सामने जेसीबी की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. महबूब अपनी पत्नी खैरुन्निसा और अपनी बच्ची के साथ मोपेड गाड़ी से अपने गांव पौवाखाली पेटभरी की ओर जा रहे थे कि अचानक भातडाला पोखर के सामने दूसरी तरफ से आ रही जेसीबी से बचने के चक्कर में सड़क के किनारे रखे हुए बालू के ढेर पर उसका वाहन चढ़ जाने के कारण असंतुलित होकर गिर गया, जिसमें चालक महबूब अपने बच्चों के साथ सड़क के बायें और गिरे और उनकी पत्नी खैरुन्निसा सड़क के बीचो-बीच गिर गयी, जो उलटी दिशा से आ रही जेसीबी की चपेट में आ जाने के कारण उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की खबर लगते ही मृतक के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जमकर बबाल काटा. इस दौरान काफी देर तक यातायात जाम रहा. घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी को जब्त की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भ��ज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन