विशाल राज ने संभाला जिलाधिकारी का पदभार

किशनगंज जिला पदाधिकारी के रूप में बुधवार को विशाल राज ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है. समाहरणालय में निर्वर्तमन जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने उन्हें पदभार सौंपा.
किशनगंज.किशनगंज जिला पदाधिकारी के रूप में बुधवार को विशाल राज ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है. समाहरणालय में निर्वर्तमन जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने उन्हें पदभार सौंपा. समाहरणालय पहुंचने पर जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला एवं अन्य अधिकारियो ने सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हे शुभकामनाएं दी जिसके बाद विधिवत उन्हे पदभार सौंपा गया. वहीं अन्य अधिकारियों ने भी उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर निर्वर्तमान जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने कहा कि जिले में 11 महीने का कार्यकाल काफी यादगार रहा. यहां लोगों का काफी सहयोग मिला. उन्होंने जिले वासियों का आभार जताया है. इस दौरान सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.
क्या कहा डीएम
इस मौके पर जिला पदाधिकारी विशाल राज ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार की जितनी भी योजनाएं है उन्हें धरातल पर उतरना है. उन्होंने कहा कि समाज में जो कमजोर वर्ग है उन्हे अधिक से अधिक लाभ मिल सके यह प्राथमिकता होगी. वहीं उन्होंने कहा कि व्यवस्था में जो कमियां है उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा. डीएम ने कहा की जो भी योजनाएं चल रही है वो पूरी गति के साथ चलती रहेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










