मेची नदी में स्नान के दौरान 10 वर्षीय बालक लापता, एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन

नदी की सांकेतिक तस्वीर.

Mechi River Incident : किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में मेची नदी में स्नान के दौरान 10 वर्षीय बालक के लापता होने से हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Mechi River Incident : किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित मेची नदी में स्नान के दौरान एक 10 वर्षीय बालक के लापता होने की आशंका से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्नान के दौरान नदी में लापता हुआ बालक

घटना ठाकुरगंज प्रखंड की भौलमाड़ा पंचायत के उत्तर भौलमाड़ा गांव की है. जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी शमीम अख्तर का 10 वर्षीय पुत्र मुस्तकीम राजा शनिवार दोपहर अन्य बच्चों के साथ मेची नदी में स्नान करने गया था. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया.

बच्चों के शोर पर पहुंचे ग्रामीण

साथ मौजूद बच्चों ने घटना के बाद शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर नदी में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक बालक का कोई पता नहीं चल सका. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है.

प्रशासन के निर्देश पर शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान

पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य कुमार गणेश ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल प्रशासन और अंचलाधिकारी ठाकुरगंज को दी गई. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मेची नदी में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि नदी किनारे से बच्चे के कपड़े बरामद हुए हैं, जिसके बाद आशंका और गहरा गई है.

एसडीआरएफ की टीम लगातार कर रही तलाश

एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक नदी में बालक की तलाश में जुटी रही. स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी रेस्क्यू अभियान में सहयोग कर रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और तलाशी अभियान में सहयोग करें, ताकि बच्चे का जल्द पता लगाया जा सके.

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद पूरे उत्तर भौलमाड़ा गांव में शोक और चिंता का माहौल है. परिजन बच्चे की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं, जबकि प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन