बगलबाड़ी में श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन, धार्मिक माहौल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़

बगलबाड़ी गांव में आयोजित श्रीरामचरितमानस पाठ का भक्तिमय माहौल में समापन हुआ। विशेष पूजा-अर्चना और सस्वर पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह आयोजन विश्व शांति और जनकल्याण के उद्देश्य से किया गया था।

विज्ञापन

Ramcharitmanas Path: किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बगलबाड़ी गांव के वार्ड संख्या-13 में आयोजित श्रीरामचरितमानस पाठ का रविवार को धार्मिक माहौल में समापन हुआ. अंतिम दिन विशेष पूजा-अर्चना और रामचरितमानस के सस्वर पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु आयोजन में शामिल होने पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमानजी के विधिवत पूजन से हुई. इसके बाद विद्वान पंडितों द्वारा श्रीरामचरितमानस का पाठ प्रारंभ किया गया. श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा एवं पाठ का श्रवण किया और सुख-समृद्धि की कामना की.

विश्व शांति और जनकल्याण के लिए आयोजन

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति, जनकल्याण तथा समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार करना है. उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देने वाला महान ग्रंथ है.

भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान

वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और सेवा का प्रतीक है. यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति उनके आदर्शों को अपनाए तो परिवार और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा नैतिक मूल्यों की स्थापना हो सकती है. उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़े रहने की भी अपील की.

श्रद्धालुओं की रही बड़ी भागीदारी

Ramcharitmanas Path: धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति और स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही.कार्यक्रम में मास्टर सुरेश सिंह, पाण्डव सिंह, डॉ. सुरेश सिंह, विष्णु सिंह, ब्रह्मानंद सिंह, वूलन सिंह, मुंशी वासुदेव सिंह तथा राजवंशी कमिटी बगलबाड़ी के अन्य सदस्य मौजूद रहे.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन