दो दुकानों में सेंधमारी कर चोरी

भगत टोली रोड में बीती रात चोरों ने दो दुकानों में सेंधमारी कर दुकानों के गल्ले में नकदी चुरा ली
किशनगंज. शहर के भगत टोली रोड में बीती रात चोरों ने दो दुकानों में सेंधमारी कर दुकानों के गल्ले में नकदी चुरा ली. भगतटोली रोड स्थित गोयल ड्रग और ज्योतिषी पुस्तक की दुकानो में छत के रास्ते घुसे और गोयल ड्रग्स के गल्ले से तीस हजार और ज्योतिषी पुस्तक सदन से 8 हजार चुरा कर चंपत हो गए. दरअसल दोनों दुकानों के बीच बीच वाली दुकान में निर्माण कार्य चल रहा था. इस निर्माण के लिए बांस का मचान बनाया गया था जिसके सहारे चोर छत पर चढ़े और नीचे दुकान में आ गए. सूत्रों की माने तो आसपास की दुकानों में लगी सीसीटीवी फुटेज में एक टोटो के साथ कुछ लोग नजर आ रहे हैं जो संदिग्ध लग रहे है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










