60 लीटर विदेशी शराब के साथ ट्रक सहित चालक गिरफ्तार

जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है.
किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग के उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी अपने दलबल के साथ किशनगंज मुख्यायल बिहार बंगाल सीमा के फ़रिमगोला चेक पोस्ट चौक पर जांच अभियान चलाया. इस दौरान ट्रक को रोक कर तलाशी ली, तो ट्रक में लदे 60 लीटर विदेशी शराब मिला. पुलिस ने शराब के साथ ट्रक जब्त किया व चालक के भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार ट्रक चालक का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर मध् निषेध अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




