एनएच 327 ई फोरलेन के सर्विस रोड पर मनमाने तरीके से ट्रक खेड़े कर दिये जाने से आवागमन में हो रही परेशानी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Nov 2024 8:41 PM

विज्ञापन

गलगलिया - अररिया 327 ई फोरलेन के ठाकुरगंज शहर से सटे इलाके के सर्विस रोड पर इन दिनों ट्रांसपोर्टरों की मनमानी से आम जनता परेशान हैं.

विज्ञापन

ठाकुरगंज.गलगलिया – अररिया 327 ई फोरलेन के ठाकुरगंज शहर से सटे इलाके के सर्विस रोड पर इन दिनों ट्रांसपोर्टरों की मनमानी से आम जनता परेशान हैं. वहां से निकलने वाले वाहन चालकों द्वारा सर्विस रोड पर ही घंटो गाडिया खड़ी करने से आम लोग परेशान है . इससे कई बार हादसे भी हो चुके हैं, पुलिस इन्हें हटा भी चुकी हैं लेकिन बावजूद इसके ये लोग मानते नहीं. दरअसल, सर्विस रोड के बगल में बने होटलों के सामने अपने ट्रक लगाकर ड्राईवर घंटों आराम करते है. यह आराम बंगाल में इंट्री खुलने तक होती है, जब तक इंट्री माफिया की हरी झंडी नहीं आती दिन भर ट्रक खड़े रहते है.इससे दिनभर हादसों का डर बना रहता है. ट्रक ड्राइवरों ने सर्विस रोड को ही पार्किंग जोन बना लिया है. खास बात यह है कि जहां ये ट्रक खड़े रहते हैं, वहां से शहर में आने-जाने वाले तमाम यात्री वाहन, स्कूल बसें निकलती हैं, उन्हें रांग साइड से आने वाले वाहन इन ट्रकों के कारण दिखाई नहीं देते. इसी समस्या को लेकर आस-पास के निवासियों और प्रबुद्धजन कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कोई सुधि नहीं लेते.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन