ePaper

शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 272 लीटर शराब बरामद

Updated at : 21 Dec 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 272 लीटर शराब बरामद

जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है

विज्ञापन

किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है. इसीक्रम में उत्पाद विभाग के टीम ने फ़रिंगगोला चेक पोस्ट से जांच के दौरान 112.32 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया. साथ ही एक कार को जप्त किया गया. दूसरी ओर आज़ाद चौक पर एनएच 327 ई उत्पाद विभाग टीम के द्वारा जांच के दौरान 160.64 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार किया. साथ ही एक कार को जप्त किया गया. इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 272.96 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार तीनों तस्कर का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन