पूर्णिया से आये डॉग स्क्वायड टीम की छापेमारी से हड़कंप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Nov 2024 10:16 PM
प्रखंड के कई जगहों पर गलगलिया थाना तथा पूर्णिया से आई डॉग स्क्वायड की टीम के द्वारा शराब के विरूद्ध गहन छापेमारी अभियान चलाया गया.
गलगलिया. रविवार को गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में गलगलिया बाजार, सहनी टोला, गलगलिया निचान बस्ती दरभंगिया टोला ,बेसरवाटी बीरानगच्छ आदि जगहों पर गलगलिया थाना तथा पूर्णिया से आई डॉग स्क्वायड की टीम के द्वारा शराब के विरूद्ध गहन छापेमारी अभियान चलाया गया. अवैध शराब के विरूद्ध छापेमारी होने पर शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया. गुप्त सूचना मिली थी कि गलगलिया निचान बस्ती, सहनी टोला तथा दरभंगिया टोला बेसरवाटी वीरानगच्छ में अवैध रूप शराब माफियाओं के द्वारा शराब बेचा जा रहा है. जिसके विरूद्ध यह अभियान चलाया गया था जिसमें वीरानगच्छ में कुआं से लगभग 300 लीटर जावा शराब नष्ट किया गया. बिहार बंगाल की सीमा पर भी पूर्णिया से आई डॉग स्क्वायड की टीम ने हर एक आने जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली. उसके बाद गलगलिया मद्यनिषेध चेक पोस्ट पर डॉग स्क्वायड टीम के द्वारा हर एक आने-जाने वाले वाहनों को घंटों तक तलाशी ली. तलाशी के दौरान किसी भी वाहन से शराब नहीं पायी गयी. डॉग स्क्वायड टीम के छापामारी में गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










