मछली विक्रेताओं के लिए बना शेड बंद, खुले में हो रही बिक्री

नगर क्षेत्र में मछली विक्रेताओं की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाया गया शेड लंबे समय से बंद पड़ा है
ठाकुरगंज नगर क्षेत्र में मछली विक्रेताओं की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाया गया शेड लंबे समय से बंद पड़ा है. शेड का उपयोग नहीं होने के कारण मछली विक्रेता आज भी सड़क किनारे और खुले में दुकान लगाने को मजबूर हैं. विक्रेताओं का कहना है कि शेड शुरू हो जाने से उन्हें बारिश और धूप से राहत मिलेगी तथा ग्राहकों को भी साफ-सुथरे माहौल में मछली मिल सकेगी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शेड को जल्द चालू कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










