किसी भी क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अहम: इंदु शर्मा

एसएसबी 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
-संदीक्षा सदस्याओं ने नृत्य, गायन व भाषण के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश ठाकुरगंज एसएसबी 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी मुख्यालय परिसर में संदीक्षा सदस्याओं की ओर से किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत संदीक्षा प्रेसिडेंट इंदु शर्मा ने सभी संदीक्षा सदस्याओं, बच्चों एवं महिला बल कार्मिकों का स्वागत करते हुए की. उन्होंने इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आठ मार्च को मनाया जाने वाला यह दिवस महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समानता के महत्व को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. आज महिलाएं परिवार, शिक्षा और पेशेवर जीवन सहित हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं. साथ ही महिलाएं अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के प्रति पहले से अधिक जागरूक हो रही हैं. इस अवसर पर संदीक्षा सदस्याओं द्वारा एकल नृत्य, एकल गायन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं भाषण जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को संदीक्षा अध्यक्षा द्वारा पुरस्कृत भी किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




