कार्यकारिणी की बैठक में नहीं लिया जा सका प्रस्ताव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Dec 2024 8:31 PM
प्रखंड के कैरी बीरपुर पंचायत के कुआरी कैरी गांव स्थित पैक्स भवन में शुक्रवार को प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई.
कोचाधामन. प्रखंड के कैरी बीरपुर पंचायत के कुआरी कैरी गांव स्थित पैक्स भवन में शुक्रवार को प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई.प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार की मौजूदगी में आयोजित बैठक में नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष मुजफ्फर आलम व कार्यकारिणी के तीन सदस्य शामिल हुए. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में पैक्स अध्यक्ष मुजफ्फर आलम समेत कार्यकारिणी के तीन सदस्य ही शामिल हुए. जबकि अन्य सदस्यगण बैठक में शामिल नहीं हुए जिस कारण कोरम पूरा नहीं हुआ. ऐसे में पैक्स संचालन को लेकर कोई भी प्रस्ताव नहीं लिया जा सका. बैठक में बड़ी संख्या में कृषक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










