मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त कराने का डीएम ने दंडाधिकारियों को दिया निर्देश

Updated at : 15 Feb 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा  शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त कराने का डीएम ने दंडाधिकारियों को दिया निर्देश

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा- 2025 में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों के साथ कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

किशनगंज.जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा- 2025 में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों के साथ कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई. बैठक में बताया गया कि मैट्रिक दिनांक 17.02.2025 से आरंभ होकर दिनांक 25.02.2025 तक दो पालियों में संचालित होगी. परीक्षा का संचालन पहली पाली पूर्वाहन 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से अपराह्न 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी.इस परीक्षा में कुल 17318 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिसमें प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थी की संख्या 8763 एवं द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थी की संख्या 8555 भाग लेंगे. जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जायेगी. किशनगंज जिला मुख्यालय में 22 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. इन केंद्रों में लगातार सीसीटीवी से निगरानी रखी जाए एवं परीक्षा के दिन परीक्षार्थी की चेकिंग, फ्रीस्किंग करवाना सुनिश्चित की जाए ताकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नियमानुसार कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा का आयोजन संपन्न हो सके. परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाने हेतु पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है. ब्रीफिंग बताया गया कि केंद्र पर लाइट की समुचित व्यवस्था की जाए इसके लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था हेतु सभी केंद्राधीक्षक से जेनरेटर की व्यवस्था करवाने का भी निदेश दिया गया. जिलाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षक को निदेश दिया कि नियम संगत परीक्षार्थी के सामने ही प्रश्न पत्र खोला जाना सुनिश्चित करेंगे. परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति फ्रिस्किंग के पश्चात दी जाएगी. प्रतिनियुक्ति महिला दंडाधिकारी, महिला पुलिस बल महिला परीक्षार्थी की तलाशी करेंगी एवं पुरुष दंडाधिकारी व पुरुष बल पुरुष परीक्षार्थी की तलाशी सुनिश्चित करेंगे. परीक्षार्थी को पहली पारी में 09:00 बजे पूर्वाह्न के बाद एवं दूसरी पारी में 01:30 बजे अपराह्न के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. पुलिस अधीक्षक ने निदेश दिया कि सभी पुलिस पदाधिकारी व मजिस्ट्रेट अपने केंद्र पर समय से पहले पहुंचना सुनिश्चित करेंगे. ब्रीफिंग में बताया गया कि इस तरह के परीक्षा से सरकार की छवि पर असर पड़ता है इसी कारण इसे संवेदनशीलता के साथ सदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करना है साथ ही बहुत ही संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी भी करना है. एंटी सोशल एलिमेंट्स चाहेंगे कि किस प्रकार एग्जाम के प्रक्रिया को बाधित किया जाए. इससे सतर्क होकर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना है. बैठक में एडीएम अमरेंद्र कुमार पंकज, एसडीओ लतीफुर रहमान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी – सह – ओएसडी कुंदन कुमार सिंह, डीईओ, एवं ब्रजेश कुमार वरीय उप समाहर्ता, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे साथ ही वीसी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी जुड़े थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन