किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated at : 28 Mar 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन

किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
घर से 100 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
ठाकुरगंज. कुर्लिकोट थाना अंतर्गत चुरली पंचायत अंतर्गत झाला आदिवासी टोला में शुक्रवार देर शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आयी, जहां 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या आठ निवासी बिरजू मरांडी (15 वर्ष), पिता कृष्णा मरांडी शुक्रवार शाम घर से निकला था. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पहले यह समझा कि वह अपने मौसी के यहां गया होगा. शनिवार सुबह जब परिजन मौसी के घर पहुंचे, तो वहां उसके नहीं होने की जानकारी मिली. इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान घर से करीब 100 मीटर पूर्व दिशा में स्थित एक पेड़ पर रस्सी के सहारे उसका शव लटका हुआ मिला. यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी व पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही कुर्लीकोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




