मीरभिट्ठा श्मशान घाट पर शेड निर्माण की मांग

Updated at : 28 Mar 2026 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
मीरभिट्ठा श्मशान घाट पर शेड निर्माण की मांग

मीरभिट्ठा श्मशान घाट पर शेड निर्माण की मांग

विज्ञापन

खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार को मजबूर हैं ग्रामीण, विधायक ने दिया ठोस पहल का भरोसा

पौआखाली. नगर पंचायत पौआखाली के वार्ड दो स्थित मीरभिट्ठा गांव के समीप बूढ़ी कनकई नदी किनारे शवदाह गृह (मुक्ति धाम) शेड के निर्माण को लेकर नगरवासियों ने पहल शुरू कर दी है. शनिवार को नगर के सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार राउत व बजरंगी ठाकुर ने ठाकुरगंज के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल से मुलाकात की और उन्हें एक आवेदन, जिसमें दर्जनों लोगों का हस्ताक्षर है, उसे सौंपकर शीघ्र शेड निर्माण की मांग रखी है.

सौंपे गए आवेदन के अनुसार पौआखाली नगर पंचायत सहित पेटभरी, काशीबाड़ी, पांचगाछी गांव की हजारों आबादी का मीरभिट्ठा एकमात्र सार्वजनिक हिन्दू श्मशान घाट है, जहां अंतिम संस्कार के लिए कोई व्यवस्थित स्थान या शेड उपलब्ध नहीं है. इसके कारण स्थानीय लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जैसे, बारिश व भीषण धूप के दौरान अंतिम संस्कार करने में परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शवदाह स्थल पर चबूतरा व शेड न होने से खुले आसमान के नीचे व इर्द-गिर्द फैले गंदगियों के बीच ही शोक संतप्त परिजनों एवं साथ आए लोगों को बैठना पड़ता है. उक्त स्थल तक सुगम पहुंच तक की व्यवस्था नहीं है, शव को लेकर कुछ दूरी बालू में तय करना पड़ता है.

विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र का विकास व जनसुविधाएं उनकी प्राथमिकता हैं. उन्होंने कहा कि वे संबंधित मामले में अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही मीरभिट्ठा में शवदाह शेड निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे. इस संबंध में डुमरिया पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अजय सिन्हा ने कहा है कि, पुरखों से मीरभिट्ठा गांव स्थित बूढ़ी कनकई नदी पर बने पुल के दक्षिणी हिस्से में हिंदू समुदाय के लोग मृत शवों का अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं. परंतु, उक्त स्थल पर आजतक सार्वजनिक शवदाह गृह (मुक्तिधाम) शेड निर्माण का कार्य नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. इसकी दशकों से आवश्यकता भी महसूस की जा रही है. अंतिम संस्कार के दौरान शोक संतप्त परिजनों व अन्य लोगों को काफी परेशानी होती है. बहरहाल, उम्मीद है विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के ठोस पहल के बाद शवदाह गृह शेड निर्माण की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन