पौराणिक काली मंदिर में अष्टयाम संपन्न

Updated at : 28 Mar 2026 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
पौराणिक काली मंदिर में अष्टयाम संपन्न

पौराणिक काली मंदिर में अष्टयाम संपन्न

विज्ञापन

अखंड महामंत्र व भव्य भंडारे के साथ गूंजा पूरा क्षेत्र, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह

दिघलबैंक. प्रखंड के पौराणिक काली मंदिर परिसर में रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित 24 घंटे का अखंड महामंत्र हरे राम हरे कृष्ण अष्टयाम शनिवार की शाम विधिवत रूप से संपन्न हो गया. पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा व उत्साह के वातावरण से सराबोर रहा. अष्टयाम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार व भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने लगातार पूजा-अर्चना कर भगवान से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की.

इस अवसर पर अखंड हवन (होम) का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान में आहुति दी. कार्यक्रम के दौरान भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. पूरे आयोजन की व्यवस्था काली मंदिर न्यास समिति दिघलबैंक द्वारा की गयी, जिसका नेतृत्व समिति के सक्रिय सदस्य सह मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह ने किया. उनके नेतृत्व में आयोजन सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

स्थानीय श्रद्धालु विनोद चौधरी, बलराम साह उर्फ गिल, जलेबी साह, रोहित भगत, रामदेव साह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया व अपनी सक्रिय भूमिका निभायी. सभी ने मिलकर आयोजन को भव्य व यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मंदिर परिसर में सजावट, धार्मिक अनुष्ठान व सामूहिक सहभागिता ने इस अष्टयाम को विशेष बना दिया. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में आपसी भाईचारे, धार्मिक आस्था व सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन