आंधी व ओलावृष्टि से मक्का व केला की फसलें जमींदोज

Updated at : 28 Mar 2026 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
आंधी व ओलावृष्टि से मक्का व केला की फसलें जमींदोज

आंधी व ओलावृष्टि से मक्का व केला की फसल जमींदोज

विज्ञापन

सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त व बिजली आपूर्ति ठप, बर्बादी देख किसानों के आंखों में आए आंसू

ठाकुरगंज. जिले में शुक्रवार देर रात आयी तेज आंधी, तूफान, मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि ने ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचायी है. शुक्रवार देर रात साढ़े नौ बजे के आसपास आयी आंधी तूफान ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया, किसानों की कमर तोड़ कर रख दी. प्रखंड के पथरिया, चुरली, कनकपुर, बेसरवट्टी, सखुआडाली, भातगांव, चुरली समेत सीमावर्ती कई पंचायतों में नुकसान का व्यापक असर देखा गया. खेतों में खड़ी मक्का की फसल पूरी तरह जमीन पर गिर गयी, जबकि केला व अनानास के बागान तेज हवाओं के आगे टिक नहीं सके व बड़े पैमाने पर नष्ट हो गए, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही घंटों में खत्म हो गयी. आपदा का असर सिर्फ खेती तक सीमित नहीं रहा. कई गांवों में कच्चे मकान ढह गए, जबकि पक्के घरों की छतें तक उड़ गयीं. बिजली के पोल व तार क्षतिग्रस्त होने से पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी, जिससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी. किसानों ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन से अविलंब क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली, तो कई परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन