शिक्षकों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान

जिले के बहादुरगंज प्रखंड के शिक्षकों के द्वारा राज्यकर्मी शिक्षक समागम का आयोजन किया
किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड के शिक्षकों के द्वारा राज्यकर्मी शिक्षक समागम का आयोजन किया. जिसमें जिला अध्यक्ष शाहनवाज राही,जिला महासचिव अरुण कुमार ठाकुर, जिला अध्यक्ष ताजदार हुसैन, फसी अहमद, गुलाम रब्बानी सहित विभिन्न प्रखंड के विशिष्ट शिक्षक,प्रधान शिक्षक और विधालय अध्यापक की शानदार उपस्थिति रही, जिसमें शिक्षक एक दूसरे से परिचित हुए और शिक्षकों के समस्याओं पर चर्चा किए फिर आगामी रणनीति तय की गई.
रविवार को आयोजित इस बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. बैठक की शुरुआत शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को लेकर हुई. शिक्षकों ने कहा कि शिक्षकों पर बढ़ते गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ गंभीर चिंता का विषय है. बैठक में शिक्षकों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया.
समागम को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता शाहनवाज राही ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है और उसकी भूमिका केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है. उन्होंने नई शिक्षा नीति, डिजिटल शिक्षा, छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धति और मूल्य आधारित शिक्षा पर विस्तार से प्रकाश डाला. शिक्षकों को बदलते समय के अनुसार स्वयं को अपडेट रखने पर भी जोर दिया गया. इस शानदार कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षक आदिल रिजवान, साजिद अनवर, रंजीत कुमार, शशी कुमार, राम नारायण, मो अजीमुद्दीन, शाहनवाज अली, शबनम आरा, पंकज कुमार, अशरफ कुद्दुशी, शुभंकर कुमार, नफीस हैदर, गुलनाज बेगम, अनमोल जहां, रेखा कुमारी, अवधेश कुमार, रमेश कुमार सिंह, नदीम अनवर, युगल किशोर, आलमगीर, निरंजन कुमार मांझी, अवेश आलम, अंजार आलम आदि सैकड़ों बहादुरगंज के शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




