महानंदा नदी के निश्चितपुर घाट पर पुल निर्माण की मांग, पथ निर्माण मंत्री दिली जायसवाल को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

महानंदा नदी के निश्चितपुर घाट पर पुल निर्माण की मांग,

विज्ञापन

पुल नहीं होने के कारण लोगों को तय करनी पड़ रही 85 किलोमीटर की अधिक दूरी

पोठिया. छत्तरगाछ पंचायत में भोटाथाना-निश्चितपुर घाट पर महानंदा नदी पर पुल निर्माण की मांग एक बार फिर तेज हो गयी है. गुरुवार को संजीवनी जन कल्याण विकास समिति के सदस्यों ने बिहार सरकार के उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र पुल निर्माण की मांग की. समिति के सचिव सुभाष प्रसाद उर्फ दीनानाथ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को मांग पत्र सौंपा. ज्ञापन में बताया गया कि भोटाथाना पंचायत स्थित निश्चितपुर घाट पर पुल नहीं होने के कारण जीरनगछ, दूधोटी, बरचौंदी, रसिया और पाटेश्वरी पंचायतों के लाखों लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 85 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. पुल बनने के बाद यह दूरी घटकर मात्र 25 किलोमीटर रह जाएगी. सुभाष प्रसाद उर्फ दीनानाथ ने बताया कि घाट के पूर्वी छोर पर पीडब्ल्यूडी सड़क बनी हुई है, जो छत्तरगाछ रेफरल अस्पताल होते हुए पोठिया प्रखंड को रामगंज एनएच-27 से जोड़ती है. वहीं पश्चिमी छोर पर प्रधानमंत्री सड़क जीरनगछ पंचायत को जोड़ते हुए एनएच-327ई से मिलती है. ऐसे में पुल निर्माण होने पर टेढ़ागाछ, बहादुरगंज, दिघलबैंक, ठाकुरगंज व पोठिया प्रखंडों के बीच सीधा सड़क संपर्क स्थापित हो जाएगा. उन्होंने कहा कि पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को छत्तरगाछ बाजार स्थित रेफरल अस्पताल, इंटरस्तरीय हाईस्कूल, बैंक, मवेशी अस्पताल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा बड़े अनाज व मवेशी बाजार तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी. इस दौरान छत्तरगाछ मुखिया अबुल कासिम, कोल्था मुखिया अब्दुत तव्वाब, पूर्व वार्ड सदस्य इस्लाम अंसारी आदि मौजूद थे. मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन