ePaper

सीमा पर तस्करी व गैरकानूनी गतिविधि रोकने पर बनी रणनीति

Updated at : 21 Dec 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
सीमा पर तस्करी व गैरकानूनी गतिविधि रोकने पर बनी रणनीति

रविवार को भारत-नेपाल अंतरर्राष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी 12वीं वाहिनी की एफ समवाय दिघलबैंक एवं नेपाल एपीएफ के जवानों के द्वारा संयुक्त गश्त की गई

विज्ञापन

-सुरक्षा सुदृढ़ करने व अवैध गतिविधि रोकने पर चर्चा दिघलबैंक रविवार को भारत-नेपाल अंतरर्राष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी 12वीं वाहिनी की एफ समवाय दिघलबैंक एवं नेपाल एपीएफ के जवानों के द्वारा संयुक्त गश्त की गई. गश्त के उपरांत दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीमा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में सीमा पर अवैध तस्करी, मानव तस्करी, ड्रग्स ट्रैफिकिंग सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर रणनीति बनाई गई . साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा असामाजिक व देशविरोधी तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने पर सहमति बनी . दोनों पक्षों ने सीमावर्ती जनता में सुरक्षा की भावना एवं सतर्कता बढ़ाने, किसी भी प्रकार की तस्करी या अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु संयुक्त रणनीति अपनाने तथा सूचना आदान-प्रदान तंत्र को और मजबूत करने पर जोर दिया . इसके अलावा किसी भी समय गैरकानूनी गतिविधि की सूचना मिलने पर आपसी समन्वय के साथ तत्काल साझा करने का वादा किया गया. इस अवसर पर एफ समवाय दिघलबैंक की ओर से सहायक कमांडेंट प्रियरंजन चकमा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे . बैठक को सीमा क्षेत्र की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन