एसएसबी अधिकारी ने ग्रामीणों सेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे बच्चों स्कूल भेजने का किया आग्रह

Updated:
विज्ञापन
एसएसबी अधिकारी ने ग्रामीणों सेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे बच्चों स्कूल भेजने का किया आग्रह

बैठक के दौरान एसएसबी अधिकारियों ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला

विज्ञापन

दिघलबैंक. भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी 12 वीं वाहिनी ई कंपनी मोहामारी के प्रभारी असिस्टेंट कमांडेन्ट मनोज कुमार की अध्यक्षता में सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान एसएसबी अधिकारियों ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा देश की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है. ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया कि वे अपनी बेटियों को स्कूल भेजें और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें. इसके साथ ही अधिकारियों ने कहा कि जागरूक और शिक्षित समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है. ग्रामीणों से अनुरोध किया गया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा में कोई कोताही न बरतें. बैठक के पश्चात एसएसबी जवानों और ग्रामीणों ने मिलकर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया. इस दौरान कई फलदार और छायादार पौधे लगाए गए. यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है. ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना की और आगे भी सहयोग देने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन