महाकाल मंदिर में की गयी विशेष पूजा-अर्चना
Published by : SHARATH TRIPATHI Updated At : 15 Dec 2025 11:05 PM
शहर के रूईधासा स्थित महाकाल मंदिर में सोमवार को विशेष पूजा व आरती का आयोजन किया गया. यहां सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे थे
किशनगंज शहर के रूईधासा स्थित महाकाल मंदिर में सोमवार को विशेष पूजा व आरती का आयोजन किया गया. यहां सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे थे. मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में पूजा की गई. पूजा सुबह शुरू हुई थी. जो संध्या तक चली. संध्या में मंदिर परिसर में आरती की गई. यहां सोमवार को विशेष पूजा आयोजित की जाती है. मंदिर में बाबा महाकाल और मां काली की पूजा की गई. पुरोहित के रूप में पंडित गोपाल झा भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










