टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूती : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर महेशबतनाहा का स्थलीय निरीक्षण, कार्यों में तेजी के निर्देश

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 17 Feb 2026 11:27 PM

विज्ञापन

देश को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प के साथ चल रहा टीबी मुक्त भारत अभियान न केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम है, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का व्यापक प्रयास भी है.

विज्ञापन

किशनगंज. देश को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प के साथ चल रहा टीबी मुक्त भारत अभियान न केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम है, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का व्यापक प्रयास भी है. समय पर जांच, नियमित उपचार, पोषण सहयोग और निरंतर निगरानी के माध्यम से ही क्षय रोग पर निर्णायक नियंत्रण संभव है. इसी उद्देश्य को धरातल पर और सशक्त करने के लिए जिला स्तर पर सतत निगरानी और फील्ड विजिट किए जा रहे हैं. इसी क्रम में जिला संचारी रोग पदाधिकारी सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम एवं नंद किशोर राजा द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर महेशबतनाहा का भ्रमण किया गया. भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र पर टीबी मुक्त भारत अभियान से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गयी तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

टीबी उन्मूलन के लिए फील्ड स्तर पर सख्त निगरानी

निरीक्षण के दौरान डॉ मंजर आलम ने टीबी मरीजों की पहचान, नियमित फॉलो-अप, उपचार की निरंतरता, निक्षय पोर्टल पर समयबद्ध प्रविष्टि एवं पोषण सहायता से जुड़े कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन तभी संभव है जब हर संभावित मरीज तक जांच और हर चिन्हित मरीज तक पूरा इलाज सुनिश्चित किया जाए. डॉ मंजर आलम ने अपने बयान में कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. फील्ड स्तर पर सक्रिय सर्विलांस, समय पर जांच और दवा का पूरा कोर्स सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है. स्वास्थ्यकर्मियों को चाहिए कि वे समुदाय में जागरूकता बढ़ाएं और एक भी मरीज इलाज से वंचित न रहे. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि संदिग्ध मरीजों की शीघ्र जांच, संपर्क अन्वेषण और उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये.

सामूहिक प्रयास से ही टीबी पर विजय

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने भी टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर अपना स्पष्ट संदेश दिया. डॉ राज कुमार चौधरी ने कहा कि टीबी एक इलाज योग्य बीमारी है, आवश्यकता है समय पर पहचान और उपचार की. स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ समुदाय, पंचायत प्रतिनिधि, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही हम टीबी मुक्त जिला और फिर टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने यह भी अपील की कि टीबी से जुड़े किसी भी प्रकार के सामाजिक भेदभाव को समाप्त किया जाए ताकि मरीज बिना भय के इलाज पूरा कर सकें. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर महेशबतनाहा के इस निरीक्षण से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध है. फील्ड स्तर पर सतत निगरानी, स्पष्ट निर्देश और जवाबदेही के माध्यम से आने वाले समय में अभियान को और गति मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन