स्कूली छात्रों का विशेषज्ञ कर रहे मार्गदर्शन, दे रहे आवश्यक सलाह

Updated:
विज्ञापन
स्कूली छात्रों का विशेषज्ञ कर रहे मार्गदर्शन, दे रहे आवश्यक सलाह

चामा पब्लिक स्कूल बालूबारी पिपरीथान ठाकुरगंज के विद्यालय परिसर में एक विशेष व प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

गलगलिया. चामा पब्लिक स्कूल बालूबारी पिपरीथान ठाकुरगंज के विद्यालय परिसर में एक विशेष व प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें भारतीय सेवा के सम्मानित अधिकारी कर्नल कृष्णनंदू भट्टाचार्य के द्वारा विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग व मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर चामा पब्लिक स्कूल द्वारा एनडीए, एमएस नेवी तथा अन्य रक्षा सेवाओं की तैयारी हेतु एक विशेष डिफेंस कोचिंग व ट्रेनिंग प्रोग्राम का औपचारिक शुभारंभ किया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम कक्षा 5 से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेगी जिससे वह प्रारंभिक स्तर से ही अनुशासन नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरणा प्राप्त कर सके. यह कोचिंग कार्यक्रम करनाल कृष्णेंदु भट्टाचार्य के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में संचालित किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी, फिजिकल फिटनेस ट्रेनिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, इंटरव्यू सेशन की तैयारी की जायेगी. इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर मो इजहार आलम ने बताया कि गुलशन को सजाने की कसम खाई है. मगर लोग आते गए करवा बनता गया. शायद अब हम पूरा करने जा रहे हैं. अब हमारे विद्यालय में केंद्रीय परीक्षा की तैयारी कराई जायेगी. बच्चों को क्या-क्या फायदा हो सकता है. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अकरु मजूमदार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षका मौजूद रहे.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन