बहादुरगंज में नाइट ड्यूटी कर रहे प्राइवेट गार्ड को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

बहादुरगंज में एनएच-327ई पर सड़क हादसे ने एक परिवार को तोड़ दिया. नाइट ड्यूटी पर तैनात 38 वर्षीय प्राइवेट गार्ड की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से आरोपी वाहन की तलाश जारी है.

विज्ञापन

किशनगंज जिले के बहादुरगंज में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में नाइट ड्यूटी पर तैनात 38 वर्षीय प्राइवेट गार्ड की मौत हो गई. घटना एनएच-327ई पर राजस्थानी ढाबा के समीप सुबह करीब चार बजे हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक की पहचान नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड संख्या 12 स्थित बलुआबाड़ी टोला निवासी मोहसिन आलम के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह राजस्थानी ढाबा में नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत था. ड्यूटी के दौरान ही हाईवे किनारे किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. शव से लिपटकर परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया और मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं.

सूचना मिलने पर किशनगंज एसडीपीओ खुसरु सिराज बहादुरगंज पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया.

बहादुरगंज पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन