थानाध्यक्ष ने लिया शहर कई ज्वेलरी शोरूमों की सुरक्षा का जायजा

थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम के द्वारा शहर के विभिन्न ज्वेलरी शोरूम की जांच की गई जिसमें सुरक्षा गार्ड की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे लगे है या नहीं,सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तो कहां कहां लगे हैं. शोरूम में सुरक्षा गार्ड कितने हैं. कितने स्टाफ कार्यरत हैं.
किशनगंज.सदर पुलिस लगातार शहर के विभिन्न ज्वेलरी शोरूमों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच पड़ताल कर रही है. मंगलवार को भी थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम के द्वारा शहर के विभिन्न ज्वेलरी शोरूम की जांच की गई जिसमें सुरक्षा गार्ड की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे लगे है या नहीं,सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तो कहां कहां लगे हैं. शोरूम में सुरक्षा गार्ड कितने हैं. कितने स्टाफ कार्यरत हैं. सुरक्षा को लेकर अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल की गई. जिसमें बारी बारी से सभी ज्वेलरी शोरूमों की पड़ताल कीगयी. वहीं थानाध्यक्ष ने शोरूम संचालकों से कहा कि शोरूम में लगे कैमरे की समय समय पर पड़ताल करते रहें. कोई कैमरा अगर खराब हैं तो उसे दुरुस्त कर लें.किसी के भी संदिग्ध लगने पर तुरंत ही पुलिस को सूचना दें. हमेशा सतर्कता बरतें.पुलिस तो आपकी सुरक्षा में है ही.इसके अलावे स्वयं भी जागरूक रहेंगे तो किसी अनहोनी को रोका जा सकता है. ये भी देखें की शोरूम में बेवजह तो कोई प्रवेश नहीं कर रहा है.जरा सी सावधानी से किसी भी घटना को टाला जा सकता है. पुलिस हमेशा आपके साथ है. पूर्णिया में ज्वेलरी शोरूम में लूट की घटना के बाद पुलिस ऐहतियातन यह कदम उठा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










