जगन्नाथ मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
Updated at : 15 Mar 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन

जगन्नाथ मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन
कथावाचक श्री रामठाकुर जी महाराज ने भागवत महात्म्य व मोक्ष की प्राप्ति पर प्रकाश डाला
ठाकुरगंज. ठाकुरगंज नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में रविवार को श्रद्धा व भक्ति के वातावरण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ. कथा के पहले दिन कथावाचक श्री रामठाकुर जी महाराज ने भागवत महात्म्य का विस्तृत वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत पुराण के महत्व से अवगत कराया. महाराज जी ने बताया कि भागवत कथा भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं व भक्ति का अमृतमय ग्रंथ है, और कलियुग में इसका श्रवण मनुष्य के कल्याण व आत्मिक शांति का सरल और प्रभावी साधन है.भजन-कीर्तन और प्रसंगों के माध्यम से मोक्ष का संदेश
कथावाचक ने गोकर्ण व धुंधकारी मोक्ष का प्रसंग सुनाया, जिसमें धुंधकारी अपने पापकर्मों के कारण प्रेत योनि में भटक रहा था. श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से उसे मोक्ष प्राप्त हुआ. कथा के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालु, चाहे पुरुष हों, महिलाएं या युवा, सभी बड़ी संख्या में कथा स्थल पर उपस्थित होकर भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं. आयोजन समिति के अनुसार कथा के अंत में प्रतिदिन आरती व प्रसाद वितरण भी किया जाएगा. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गयी है. क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




