पोक्सो एक्ट के तहत सुनायी 10 के कारावास व अर्थदंड की सजा

Updated at : 18 May 2024 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
पोक्सो एक्ट के तहत सुनायी 10 के कारावास व अर्थदंड की सजा

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम कुमार गुंजन की अदालत ने बहादुरगंज हसनगंज निवासी आरोपित कंचन टुड्डू को पोक्सो अधिनियम की धाराओं में 10 वर्षों के कारावास व 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी है.

विज्ञापन

किशनगंज.अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम कुमार गुंजन की अदालत ने बहादुरगंज हसनगंज निवासी आरोपित कंचन टुड्डू को पोक्सो अधिनियम की धाराओं में 10 वर्षों के कारावास व 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी. अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर तीन माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी. विशेष लोक अभियोजक पोक्सो अधिनियम मनीष कुमार साह ने अदालत में सजा की बिंदु पर दलीलें पेस की. मिली जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व बहादुरगंज थाना में कांड संख्या 114/22 व पोक्सो वाद संख्या 8/22 में दर्ज कांड के तहत नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया था. इसी मामले में आरोपी के विरुद्ध अदालत में केस की सुनवायी चल रही थी. मामले में अदालत के द्वारा सजा सुनायी गई. वहीं पीड़िता को सरकार की ओर से चार लाख रुपये मुआवजा की राशि देने का भी आदेश निर्गत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन