ePaper

चांदनी चौक के पास नवजात का शव मिलने से सनसनी

Updated at : 29 Jun 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
चांदनी चौक के पास नवजात का शव मिलने से सनसनी

दरअसल दिन में एक स्थानीय युवक उस इलाके में लघुशंका के लिए गया तो उसकी नजर शव पर पड़ी जिसके बाद उसने हो हल्ला शुरू किया

विज्ञापन

किशनगंज शहर के चांदनी चौक के पास एक मार्केट की गली में नवजात का क्षतविक्षत शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. नवजात के शव की हालत काफी दयनीय थी. शव मिलने की खबर मिलते ही वहां भीड़ जमा हो गयी और तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही सदर थाना की टीम मौके पर पहुंच गयी. दरअसल दिन में एक स्थानीय युवक उस इलाके में लघुशंका के लिए गया तो उसकी नजर शव पर पड़ी जिसके बाद उसने हो हल्ला शुरू किया और होहल्ला सुनकर भीड़ जमा हो गयी. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि नवजात का शव वहां फेंकने वाले की शिनाख्त हो सके. कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना पहले कभी नहीं देखी गई है. कुछ लोगों ने इसे सामाजिक कुरीति और लिंग भेदभाव से जोड़कर देख रहे है जबकि अन्य ने मानवता को शर्मसार करने की बात कही. वहीं सदर थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि नवजात के शव मिलने के मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन