नव वर्ष पर खुद एसपी कर रहे थे सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग 129 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल थे तैनात

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jan 2025 9:09 PM

विज्ञापन

जिले में बुधवार को नववर्ष शांति पूर्ण माहौल में मनाया गया. कही से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नही घटी. एसपी सागर कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे थे.

विज्ञापन

किशनगंज.जिले में बुधवार को नववर्ष शांति पूर्ण माहौल में मनाया गया. कही से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नही घटी. एसपी सागर कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे थे. पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया था. नए वर्ष को लेकर जिले के चिन्हित सभी पिकनिक स्पॉटों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. चिन्हित पिकनिक स्थलों सहित 129 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. एसडीएम लतीफुर रहमान व एसडीपीओ गौतम कुमार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे. नए साल के जश्न में हुड़दंग मचाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर थी. विशेष रूप से महिला से छेड़खानी करने वालों पर भी पुलिस नजर रखी थी. ऐसे लोगों को कि चिन्हित कर कार्रवाई किये जाने को लेकर सादे लिबास में पुलिस की तैनाती की थी. महिला पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी. थानाध्यक्ष भी व्यवस्था का जायजा ले रहे थे. पिकनिक स्पॉट में शराब पार्टी मनाने की मनसा रखने वालों व हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर थी. शराब पीकर घूमने वालों पर भी पुलिस की नजर थी. इस दौरान कुछ चिन्हित शरारती तत्वों की गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर थी. सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पुलिस बिहार बंगाल सीमा पर जांच में लगी हुई थी. बंगाल सीमा समीप होने के कारण शराब पीकर शहर में प्रवेश किये जाने की संभावना के मद्देनजर चेक पोस्टों में भी विशेष रूप से चेकिंग बढ़ा दी गई थी. किसी को भी शहर में प्रवेश करने से पूर्व जांच की जा रही थी. एसपी सागर कुमार ने कहा कि जिले वासियों ने शांतिपूर्ण नए वर्ष को मनाया है. किसी प्रकार की कोई घटनाएं नहीं घटी है. सीमा पर विशेष निगरानी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन