ePaper

बालू लदा ओवर लोड ट्रक जब्त, चालक फरार

Updated at : 26 Apr 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
बालू लदा ओवर लोड ट्रक जब्त, चालक फरार

पोठिया थाना की पुलिस ने मिर्जापुर पंचायत के दलुवाहाट सड़क से शुक्रवार की देर रात्रि बालू लदे एक ओवरलोड ट्रक को जप्त किया है.

विज्ञापन

पहाड़कट्टा.पोठिया थाना की पुलिस ने मिर्जापुर पंचायत के दलुवाहाट सड़क से शुक्रवार की देर रात्रि बालू लदे एक ओवरलोड ट्रक को जप्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष अंजय अमन के द्वारा दलुवा आदि क्षेत्रों में रात्रि गश्ती की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. हालांकि पुलिस पदाधिकारियों ने ट्रक चालक को कुछ दूर तक खदेड़ा भी लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रक चालक भाग निकला.जिसके बाद उक्त बालू लदे ट्रक निबंधन संख्या बीआर 37 जीए 7224 को थाना लाकर सूरक्षार्थ रखा गया है. बालू को पश्चिम बंगाल के बालू खदान से लाया गया था या बिहार के बालू खदान से इसी पुष्टि फिलहाल नही हो सकी है.वही बालू से सम्बंधित किसी प्रकार का माइनिंग चालान भी नही पाया गया.इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि अवैध बालू खनन एवं ओवरलोड के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.यह अभियान लगातार जारी रहेगा.जप्त ट्रक के संबंध में बताया गया कि खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है.विभाग के द्वारा अग्रोतर कार्रवाई की जा रही है.इस अभियान में थानाध्यक्ष अंजय अमन,एसआई प्रदीप कुमार,एसआई विकास कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन