बिहार पुलिस सप्ताह के समापन पर प्रतियोगिता विजेताओं को किया सम्मानित

Edited by AWADHESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बिहार पुलिस सप्ताह के समापन पर प्रतियोगिता विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज व देश सेवा का संदेश दिया

गलगलिया. बिहार पुलिस सप्ताह के अंतिम दिन गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में प्लस टू हाई विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता व उप विजेता छात्र-छात्राओं को शिल्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया. बिहार पुलिस सप्ताह के तहत विद्यालय परिसर में पेंटिंग, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता, कबड्डी व दौड़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थीं. इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया व उनके उत्साहवर्धन के लिए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए. इस अवसर पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सप्ताह का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर छात्र-छात्राओं के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करना भी है. उन्होंने विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण, अनुशासन और देश सेवा की भावना अपनाने का संदेश दिया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता और प्रेरणादायी कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की. सम्मान समारोह के दौरान मुख्य रूप से गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, गलगलिया मद्य निषेध चेकपोस्ट के सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन