15 जुलाई से 216 डिग्री कॉलेजों में शुरू होगी पढ़ाई, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
Samrat Choudhary: किशनगंज के माता गुजरी विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि 15 जुलाई से 216 डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू होगी और राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे.
Samrat Choudhary: किशनगंज के माता गुजरी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को पहला दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा ही वह इकलौता रास्ता है जिससे जीवन में उजाला आ सकता है. उन्होंने कहा कि आने वाली 15 जुलाई से 1 अगस्त के बीच बिहार के 216 डिग्री कॉलेजों में एक साथ पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी. इसके साथ ही राज्य में पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों का विस्तार हो रहा है और लगभग हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में काम किया जा रहा है.
क्या बोले मंत्री
सम्राट चौधरी ने कहा कि आठवीं से बारहवीं तक का समय छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है. इसी समय में की गई मेहनत आगे की सफलता तय करती है. उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर, वकील और शिक्षक जैसे पेशों में लोगों को जीवन भर पढ़ते रहना पड़ता है क्योंकि हर दिन नई जानकारी और रिसर्च सामने आती रहती है.
उद्योग और पथ निर्माण मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कार्यक्रम में कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना से न सिर्फ इस इलाके बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन हो रहा है. उन्होंने कहा कि अगर कोई निजी क्षेत्र में विश्वविद्यालय खोलना चाहता है तो सरकार उसकी मदद करेगी. साथ ही ओपन यूनिवर्सिटी बनाने की भी जरूरत बताई ताकि गांवों के बच्चों को भी उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहार में कितना सुधार हुआ, शिक्षा मंत्री ने आंकड़ों के साथ बताया
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि बिहार का शिक्षा बजट अब 68 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. पहले राज्य में केवल पांच विश्वविद्यालय थे, जबकि अब उनकी संख्या 15 हो गई है. उन्होंने बताया कि बिहार में 76 हजार से ज्यादा स्कूल, करीब 5 लाख 87 हजार शिक्षक और लगभग 1 करोड़ 76 लाख छात्र हैं.
उन्होंने बताया कि करीब 1 करोड़ 3 लाख छात्रों को मध्याह्न भोजन योजना का लाभ मिल रहा है. साइकिल और पोशाक योजना से भी छात्रों को काफी फायदा हुआ है. 2001 में बिहार में महिला साक्षरता दर 34 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर करीब 74 प्रतिशत हो गई है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लाखों छात्रों को बिना ब्याज के एजुकेशनल लोन दिया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: कुएं से मिली नाबालिग की लाश, गैंगरेप के आरोपों और पुलिस के दावों के बीच उलझी गुत्थी
18 से 20 मार्च तक बिहार के 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें IMD का वेदर अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




