एलपीजी की किल्लत की खबरें महज अफवाह, डीएम-एसपी ने गैस गोदाम पहुंच कर की जांच

Updated at : 12 Mar 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
एलपीजी की किल्लत की खबरें महज अफवाह, डीएम-एसपी ने गैस गोदाम पहुंच कर की जांच

एलपीजी की किल्लत की खबरें महज अफवाह, डीएम-एसपी ने गैस गोदाम पहुंच कर की जांच

विज्ञापन

खाड़ी देशों में युद्ध की आहट से उपभोक्ताओं में संशय, गैस गोदामों पर उमड़ी भीड़

जिलाधिकारी विशाल राज की अपील, पैनिक न हों, आपूर्ति है सुचारू व कालाबाजारी पर रहेगी पैनी नजर

किशनगंज. जिले में घरेलू गैस की भारी किल्लत की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं में मची अफरा-तफरी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. खाड़ी देशों में जारी युद्ध की स्थिति के कारण गैस की कमी होने की आशंका से घबराए उपभोक्ता बड़ी संख्या में सीधे गैस गोदामों पर पहुंच रहे हैं, जिससे वहां लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार व एसडीओ अनिकेत कुमार ने स्वयं गैस एजेंसी के गोदामों का औचक निरीक्षण किया और आपूर्ति व्यवस्था की बारीकी से जांच की.

अफवाहों और संशय से बढ़ी गोदामों पर भीड़

हालांकि, जिले में गैस की कोई वास्तविक किल्लत नहीं है और वेंडरों के माध्यम से होम डिलीवरी की प्रक्रिया भी जारी है, लेकिन उपभोक्ताओं में यह डर बैठ गया है कि आने वाले समय में आपूर्ति बाधित हो सकती है. इसी संशय के कारण बुकिंग के बाद थोड़ी भी देरी होने पर लोग स्वयं ही गोदाम पहुंच रहे हैं. अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों से स्टॉक और वितरण प्रणाली की विस्तृत जानकारी ली.

जिलाधिकारी की अपील, पैनिक न हों उपभोक्ता

निरीक्षण के बाद जिला पदाधिकारी विशाल राज ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सुचारू है. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आपूर्ति में कोई कमी नहीं है, लेकिन उपभोक्ताओं की मांग अचानक बढ़ जाने से वितरण में थोड़ी व्यस्तता दिख रही है. किसी को भी घबराने या पैनिक होने की जरूरत नहीं है. प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है.

कालाबाजारी पर रहेगी सख्त निगरानी

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि संकट की इस अफवाह का फायदा उठाकर यदि कोई कालाबाजारी करने की कोशिश करेगा, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े व वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाया जाए.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन