ePaper

रेडक्रास ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

Updated at : 21 Jan 2026 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
रेडक्रास ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

रेडक्रास ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

विज्ञापन

किशनगंज. रोड सेफ्टी महा के अंतर्गत बुधवार को जिला परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में गुड सेमेरिटन (को लेकर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान एक नाटक प्रस्तुत कर आमजनों को सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति की मदद करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया. नाटक के माध्यम से यह बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति का सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो जाता है, तो आसपास मौजूद लोग बिना किसी डर के उसकी सहायता करें और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, जिससे उसकी जान बचाई जा सके. कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि जो भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करेगा, उसे गुड सेमेरिटन के रूप में बिहार सरकार के द्वारा 25,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी तथा उसे जिला पदाधिकारी के द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा. इसके साथ ही लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा दिया जा सके. जागरूकता कार्यक्रम में ट्रैफिक डीएसपी, एडिशनल डीटीओ सलील कुमार, रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा, एमवीआई तरुण कुमार सहित परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस एवं रेड क्रॉस सोसायटी के अन्य पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे. कार्यक्रम को देखकर आम लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर सकारात्मक जागरूकता देखने को मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन